MP News
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को भोपाल में वैदिक घड़ी का अनावरण और इसके साथ एक अत्याधुनिक ऐप का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने दी। इस वैदिक घड़ी का पहला अनावरण पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, जिसके बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन में देश की पहली वैदिक घड़ी स्थापित की गई थी। इस बार अनावरण समारोह मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होगा।
MP News : शौर्य स्मारक से बाइक रैली को हरी झंडी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शौर्य स्मारक से एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा, एलएलबी कॉलेज से छात्र-छात्राएं पैदल मार्च के माध्यम से मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां सीएम योगी युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे वैदिक घड़ी और इसके महत्व को लेकर छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा करेंगे।
MP News : वैदिक घड़ी और ऐप की खासियतें
वैदिक घड़ी और इसके साथ लॉन्च होने वाला ऐप भारतीय संस्कृति और प्राचीन ज्ञान को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने का अनूठा प्रयास है। इस ऐप में 3179 विक्रम पूर्व से लेकर महाभारत काल और 7 हजार से अधिक वर्षों के पंचांग की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। इसमें तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार, मास, व्रत और अन्य दुर्लभ जानकारियां शामिल होंगी।
वैदिक घड़ी के माध्यम से उपयोगकर्ता वैदिक समय, वर्तमान मुहूर्त, स्थान, जीएमटी, आईएसटी, तापमान, हवा की गति और मौसम की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, ऐप में 189 से अधिक भाषाओं में जानकारी उपलब्ध होगी, जो इसे वैश्विक स्तर पर उपयोगी बनाएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


