CG News
CG News: रायपुर। केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कार्तिकेय गोयल को छत्तीसगढ़ के लिए जनगणना संचालक नियुक्त किया है। इसके साथ ही, वे जाति जनगणना के प्रभार का भी कार्य देखेंगे। आईएएस अफसर कार्तिकेय गोयल वर्ष 2010 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में खाद्य संचालक के पद पर कार्यरत हैं। 2010 बैच के आईएएस अफसर कार्तिकेय गोयल को यह आदेश भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है, और उन्हें तीन सप्ताह के भीतर अपनी नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।

Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


