Skip to content
May 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People

ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People

Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India

Primary Menu
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
    • क्राइम
  • Live Tv
  • वेब स्टोरीज
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तरप्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • धार्मिक
  • कैरियर
  • खेल
  • मनोरंजन
  • English News
  • Jharkhand
  • odisha
  • Bihar
  • Home
  • Latest News
  • RBI issued new instructions : 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे अब खोल सकेंगे बैंक खाता, RBI ने जारी किए नए नियम…
  • देश-विदेश
  • Latest News

RBI issued new instructions : 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे अब खोल सकेंगे बैंक खाता, RBI ने जारी किए नए नियम…

Dev Verma April 21, 2025
0
RBI new

RBI new

RBI issued new instructions : नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्तीय समावेशन की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 10 वर्ष से अधिक उम्र के नाबालिगों को स्वतंत्र रूप से बैंक खाता खोलने और संचालित करने की अनुमति दे दी है। यह बदलाव न सिर्फ बच्चों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि उनमें बचपन से ही वित्तीय अनुशासन और जागरूकता विकसित करने में मददगार साबित होगा। नए नियम 1 जुलाई 2025 से देशभर में लागू हो जाएंगे।

RBI issued new instructions : क्या है RBI के नए निर्देशों में खास?

RBI द्वारा सभी वाणिज्यिक और सहकारी बैंकों को जारी किए गए नए सर्कुलर के अनुसार, 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे अब अपने नाम से बचत खाता, सावधि जमा खाता (Fixed Deposit) और आवर्ती जमा खाता (Recurring Deposit) खोल सकेंगे और उसे खुद संचालित भी कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए अब माता-पिता या अभिभावक की अनुमति अनिवार्य नहीं होगी।

Reserve Bank Of India To Recruit Office Attendants; Graduates, Above Not  Eligible

RBI issued new instructions : किसी भी उम्र में खाता खोलने की सुविधा अभिभावक के माध्यम से भी

सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोई भी नाबालिग बच्चा, चाहे उसकी उम्र कुछ भी हो, अपने प्राकृतिक या कानूनी अभिभावक की मदद से खाता खोल सकता है। इसमें मां को भी अभिभावक के रूप में विशेष रूप से मान्यता दी गई है।

RBI issued new instructions : बैंक तय करेंगे सीमा और नियम

बैंकों को अपनी रिस्क मैनेजमेंट पॉलिसी के अनुसार नाबालिग खातों के लिए जमा राशि की सीमा, लेनदेन की अधिकतम सीमा और अन्य नियम तय करने की छूट दी गई है। साथ ही बैंकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे खाताधारकों को सभी नियमों और शर्तों की जानकारी सरल भाषा में दें।

RBI Jobs

RBI issued new instructions : मिलेगी इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और चेकबुक की सुविधा

RBI ने बैंकों को नाबालिग खाताधारकों को इंटरनेट बैंकिंग, ATM/डेबिट कार्ड और चेकबुक जैसी सुविधाएं देने की अनुमति भी दी है। हालांकि, यह सुविधाएं बैंक की नीतियों और ग्राहक प्रोफाइल पर आधारित होंगी। एक शर्त यह भी है कि नाबालिगों के खातों में ओवरड्राफ्ट की अनुमति नहीं होगी और खातों में हमेशा न्यूनतम क्रेडिट बैलेंस होना जरूरी होगा।

RBI issued new instructions : KYC और सुरक्षा का पूरा ध्यान

नाबालिग खातों के लिए बैंकों को KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया को सख्ती से लागू करने और समय-समय पर खातों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

RBI issued new instructions : 18 साल के बाद जरूरी होंगे नए दस्तावेज

जैसे ही कोई नाबालिग 18 वर्ष का हो जाता है, उसे अपने बैंक खाते के संचालन के लिए नए हस्ताक्षर नमूने और संचालन निर्देश बैंक में जमा करने होंगे। यदि खाता पहले अभिभावक द्वारा संचालित हो रहा था, तो अब उसे अपने नाम पर सक्रिय किया जाएगा।

RBI issued new instructions : बैंकों को नीतियों में संशोधन के निर्देश

RBI ने सभी बैंकों को निर्देशित किया है कि वे 1 जुलाई 2025 से पहले अपने मौजूदा नियमों में आवश्यक बदलाव करें या नई नीतियां तैयार करें ताकि यह व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू हो सके। साथ ही बैंकों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि नाबालिग खाताधारकों और उनके अभिभावकों को इन नई सुविधाओं और शर्तों की पूरी जानकारी दी जाए।

About the Author

777731b619a60d99b9a5cbf290799d22ec00ffd731d0fcc34e1d0232a6cc3848?s=96&d=robohash&r=g

Dev Verma

Editor

View All Posts

Related


Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Post navigation

Previous: KKR vs GT IPL 2025: गुजरात ने कोलकाता को दिया 199 रनों का लक्ष्य, गिल की शानदार 90 रनों की पारी
Next: Shri Ram Museum : अयोध्या में बनेगा भव्य अंतर्राष्ट्रीय श्रीराम संग्रहालय, रामायण की वैश्विक पहचान को मिलेगा नया आयाम

Leave a ReplyCancel reply

Related Stories

arvind-kejriwal-excise-policy-case-justice-swaran-kanta-recuses-herself-from-delhi-liquor-scam-case-says-she-will-hear-new-cases-against-arvind-kejriwal
  • Latest News
  • देश-विदेश

Arvind Kejriwal Excise Policy Case: जस्टिस स्वर्ण कांता दिल्ली शराब घोटाला केस से हुईं अलग, अरविंद केजरीवाल पर नए केस खुद सुनेंगी, कही ये बात

Asian News May 14, 2026 0
IMD Monsoon Forecast 2026: समय से पहले भारत पहुंचेगा मॉनसून, अंडमान में 15 मई तक दस्तक का अनुमान
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • Latest News
  • Trends
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश

IMD Monsoon Forecast 2026: समय से पहले भारत पहुंचेगा मॉनसून, अंडमान में 15 मई तक दस्तक का अनुमान

Asian News May 14, 2026 0
Election Commission SIR: बंगाल के बाद अब चुनावी राज्य पंजाब सहित इन राज्यों में शुरु होगा एसआईआर, चुनाव आयोग ने जारी किया निर्देश
  • Latest News
  • Politics
  • देश-विदेश

Election Commission SIR: बंगाल के बाद अब चुनावी राज्य पंजाब सहित इन राज्यों में शुरु होगा एसआईआर, चुनाव आयोग ने जारी किया निर्देश

Asian News May 14, 2026 0

Asian News LIVE TV 1165

ASIAN NEWS

102, 1st Floor, Harshit Corporate, G.E. Road, Amanaka, Raipur (C.G.)

  • Assistant Editor: Manish Verma
  • Contact Us: 9178703726
  • Email Us: asianbharatofficial@gmail.com

Recent News

  • Arvind Kejriwal Excise Policy Case: जस्टिस स्वर्ण कांता दिल्ली शराब घोटाला केस से हुईं अलग, अरविंद केजरीवाल पर नए केस खुद सुनेंगी, कही ये बात
  • IMD Monsoon Forecast 2026: समय से पहले भारत पहुंचेगा मॉनसून, अंडमान में 15 मई तक दस्तक का अनुमान
  • Election Commission SIR: बंगाल के बाद अब चुनावी राज्य पंजाब सहित इन राज्यों में शुरु होगा एसआईआर, चुनाव आयोग ने जारी किया निर्देश
  • CG Crime : दिन में करते थे मकानों की रेकी, रात में उड़ाते थे लाखों के जेवर, पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह
  • UP News : गंगा में मस्ती बनी मातम, नहाने गए 4 दोस्त डूबे, दो को बचाया गया, दो की तलाश जारी

Get Asian News TV Clippings Instantly

  1. यूट्यूब (YouTube) यहाँ चैनल के सभी वीडियो क्लिप्स अपलोड होते हैं, जिनमें लाइव स्ट्रीमिंग और रिकॉर्ड किए गए सेगमेंट शामिल हैं। आप नोटिफिकेशन ऑन करके ताज़ा वीडियो सबसे पहले देख सकते हैं। Click Here 👇
2. टेलीग्राम (Telegram) एशियन न्यूज़ भारत न्यूज़ टीवी चैनल के अपडेट्स और क्लिप्स टेलीग्राम चैनल/ग्रुप में तुरंत शेयर होते हैं। आप आसानी से वीडियो डाउनलोड या फ़ॉरवर्ड कर सकते हैं। Click Here 👇
3. फ़ेसबुक (Facebook) चैनल के पेज या ग्रुप पर छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स और मुख्य हाइलाइट्स नियमित रूप से पोस्ट की जाती हैं। आप लाइक/फ़ॉलो करके ताज़ा जानकारी पाते रह सकते हैं। Click Here 👇
4. ट्विटर (Twitter) ब्रेकिंग न्यूज़ की झलकियों के साथ छोटे वीडियो क्लिप्स और लाइव अपडेट्स तुरंत मिलते हैं। हैशटैग और ट्रेंड के ज़रिए महत्वपूर्ण ख़बरों तक तेज़ी से पहुँचा जा सकता है। Click Here 👇            

You may have missed

arvind-kejriwal-excise-policy-case-justice-swaran-kanta-recuses-herself-from-delhi-liquor-scam-case-says-she-will-hear-new-cases-against-arvind-kejriwal
  • Latest News
  • देश-विदेश

Arvind Kejriwal Excise Policy Case: जस्टिस स्वर्ण कांता दिल्ली शराब घोटाला केस से हुईं अलग, अरविंद केजरीवाल पर नए केस खुद सुनेंगी, कही ये बात

Asian News May 14, 2026 0
IMD Monsoon Forecast 2026: समय से पहले भारत पहुंचेगा मॉनसून, अंडमान में 15 मई तक दस्तक का अनुमान
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • Latest News
  • Trends
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश

IMD Monsoon Forecast 2026: समय से पहले भारत पहुंचेगा मॉनसून, अंडमान में 15 मई तक दस्तक का अनुमान

Asian News May 14, 2026 0
Election Commission SIR: बंगाल के बाद अब चुनावी राज्य पंजाब सहित इन राज्यों में शुरु होगा एसआईआर, चुनाव आयोग ने जारी किया निर्देश
  • Latest News
  • Politics
  • देश-विदेश

Election Commission SIR: बंगाल के बाद अब चुनावी राज्य पंजाब सहित इन राज्यों में शुरु होगा एसआईआर, चुनाव आयोग ने जारी किया निर्देश

Asian News May 14, 2026 0
CG Crime: They used to do recce of houses during the day, steal jewellery worth lakhs at night, police caught the interstate gang of thieves.
  • Latest News
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़

CG Crime : दिन में करते थे मकानों की रेकी, रात में उड़ाते थे लाखों के जेवर, पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह

Asian News May 14, 2026 0
  • Home
  • Web Stories
  • Live Tv
  • Clips
  • Career
  • About Us
  • Imprint
  • Contact Us
  • Ethics Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Cookie Policy
  • FAQ
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.