राजनांदगांव : राजनांदगांव के डोंगरगढ़ रूट पर स्थित अलीवारा रेलवे स्टेशन में रेलवे का काम निजी ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए मध्य प्रदेश के शहडोल से मजदूरों को लाया गया था। मजदूरों से एक महीने तक काम कराया गया, लेकिन अब तक उनका भुगतान नहीं किया गया है।
भुगतान न होने के कारण मजदूर गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और खाने-पीने के लिए भी परेशान हैं। स्थिति से तंग आकर मजदूर आज कलेक्ट्रेट पहुंचे और ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कलेक्टर से जल्द से जल्द मजदूरी का भुगतान कराने और उन्हें वापस उनके घर भेजने की व्यवस्था की मांग की है।

