Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

TSPC के 6 नक्सली गिरफ्तार, 4 राइफल, 1 रिवॉल्वर और 1,102 कारतूस जब्त

नक्सली
X

नक्सली

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में सब-जोनल कमांडर नारायण भोक्ता उर्फ आदित, आलोक यादव उर्फ अमरेश यादव, एरिया कमांडर अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा, महेंद्र ठाकुर, इमरान अंसारी और संजय शामिल हैं।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेसाबार-भांग जंगल में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान इन नक्सलियों को पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से 4 राइफल, 1 रिवॉल्वर और 1,102 कारतूस बरामद किए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019