Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में अब तक 5.37 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

छत्तीसगढ़ में अब तक 5.37 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
X

छत्तीसगढ़ में अब तक 5.37 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का अभियान तेजी से चल रहा है। राज्य सरकार ने 14 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 5.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। इस दौरान, 1.16 लाख से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है।

किसानों को इस खरीदी के एवज में 971.16 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जो कि बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है इस वर्ष, छत्तीसगढ़ सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है, और यह प्रक्रिया 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी

धान खरीदी के लिए राज्य में 27.68 लाख किसानों का पंजीकरण हुआ है, जिसमें 1.42 लाख नए किसान शामिल हैं सरकार ने इस बार सभी 2739 उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदी की व्यवस्था की है, जिससे किसानों को आसानी से अपनी उपज बेचने में मदद मिल सके


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019