Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

OBC Congress: छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, रायपुर शहर में लक्ष्मण सेन, मुकेश साहू को ग्रामीण की जिम्मेदारी

OBC Congress: छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, रायपुर शहर में लक्ष्मण सेन, मुकेश साहू को ग्रामीण की जिम्मेदारी
X

CG News: Congress takes a major step regarding the Sakti shooting incident; forms a five-member inquiry committee to uncover the truth.

OBC Congress: रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद के अप्रूवल के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। AICC के OBC विभाग की ओर से प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

OBC Congress: रायपुर शहर OBC कांग्रेस का अध्यक्ष लक्ष्मण सेन को बनाया गया है, जबकि रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी मुकेश साहू को सौंपी गई है। दुर्ग शहर से शिशिरकांत कसार और दुर्ग ग्रामीण से संतोष देशमुख को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

OBC Congress: बिलासपुर ग्रामीण की कमान सुनील साहू को

इसके अलावा बिलासपुर ग्रामीण से सुनील साहू, मुंगेली से अभिलाष जायसवाल, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

OBC Congress: रायगढ़ शहर में कन्हैया पटेल, रायगढ़ ग्रामीण में बबलू साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मितेंद्र यादव, जशपुर में चंद्रदीप यादव और सरगुजा में ईश्वर सोनी को नई जिम्मेदारी मिली है।

OBC Congress: जारी सूची में धमतरी शहर में प्रमोद सिन्हा और धमतरी ग्रामीण में लखेश्वर साहू, दुर्ग में शिशिरकांत और संतोष बलौदाबाजार शहर में गणेश शंकर साहू, बलौदाबाजार ग्रामीण में घनश्याम पटेल, गरियाबंद में गजेंद्र साहू और महासमुंद ग्रामीण में कुनाल चंद्राकर को जिम्मेदारी दी गई है।

OBC Congress: इसी प्रकार राजनांदगांव शहर में सचिन दुरहटे और ग्रामीण में रोशन साहू ,मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भैयाराम यदु, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पुरुषोत्तम वर्मा और कांकेर में सुखचंद प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019