Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

38th National Games: छत्तीसगढ़ के एस. मोहन राव बने 38वें राष्ट्रीय खेलों में नेटबॉल के निर्णायक...

Dev Verma
38th National Games: छत्तीसगढ़ के एस. मोहन राव बने 38वें राष्ट्रीय खेलों में नेटबॉल के निर्णायक...
X

38th National Games: छत्तीसगढ़ के एस. मोहन राव बने 38वें राष्ट्रीय खेलों में नेटबॉल के निर्णायक…

रायपुर। 38th National Games: नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव मेंबर एवं दुर्ग जिला नेटबॉल सचिव एस. मोहन राव को राष्ट्रीय टेक्निकल ऑफिशियल (NTO) के रूप में नियुक्त किया है। आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों में वे निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने फेडरेशन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

खेल जगत में मोहन राव का योगदान
मोहन राव खुद एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ के सीनियर राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता और राज्य के सर्वोच्च खेल पुरस्कार – शहीद राजीव पांडे अवॉर्ड से सम्मानित हैं। वर्षों से वे प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बतौर कोच भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

38th National Games: राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी
38वें राष्ट्रीय खेलों में नेटबॉल की स्पर्धाएं 7 फरवरी से 13 फरवरी 2025 तक देहरादून, उत्तराखंड के कंचनजंगा इनडोर हॉल, महाराजा रा. प्र. सोप कॉलेज में आयोजित होंगी। मोहन राव छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने 3 फरवरी 2025 को दुर्ग से उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे।

शुभकामनाएं और बधाइयां
उनकी इस प्रतिष्ठित नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ नेटबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष मीणा केरकेट्टा और महासचिव राजेश राठौर ने शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही एसोसिएशन के सभी सदस्य एवं खिलाड़ियों ने भी उन्हें बधाई दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019