Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

जांजगीर में 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ.....

जांजगीर में 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ.....
X

जांजगीर में 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ…..

जांजगीर: जिले के कंट्रोल रूम परिसर में 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विवेक शुक्ला की मौजूदगी में की गई। इस अवसर पर कलेक्टर और एसपी ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि यह माह इसलिए मनाया जाता है ताकि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके, क्योंकि पिछले साल की तुलना में इस बार हादसों में 3 प्रतिशत की कमी आई है।

एसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि इस साल सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लर्निंग लाइसेंस शिविर, ड्राइवरों के लिए मेडिकल और हेल्थ चेकअप, नुक्कड़ नाटक, हेलमेट रैली और स्कूलों में प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इसके माध्यम से बच्चों को भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना सिखाया जाएगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019