Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

16th Central Finance Commission : केंद्रीय वित्त आयोग के दल ने देखी चित्रकोट जलप्रपात की छटा

Uma Verma
16th Central Finance Commission
X

16th Central Finance Commission

16th Central Finance Commission : चित्रकोट जलप्रपात के अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हुआ वित्त आयोग का दल कहा, नैसर्गिक खूबसूरती की मिसाल है बस्तर

16th Central Finance Commission : रायपुर : केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आयोग के सदस्यों और अधिकारियों का दल आज जगदलपुर पहुंचा। इस दौरान दल नेचित्रकोट जलप्रपात के अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हुआ वित्त आयोग का दल बस्तर के विख्यात चित्रकोट जलप्रपात पहुंचकर उसकी नैसर्गिक खूबसूरती को करीब से जाना।

CG Today News : लाल भाजी, जिमीकांदा, मुनगा और इडहर कड़ी का चखा स्वाद, जब मितानिन दीदियों के साथ पंगत में बैठकर सीएम साय ने किया भोजन…देखें तस्वीरें

16th Central Finance Commission : चित्रकोट जलप्रपात की दूसरे छोर में तीरथा स्थित वॉच टॉवर पर जाकर सभी सदस्यों ने काफी समय तक जलप्रपात को निहारा और उसकी प्रशंसा की। वित्त आयोग के सदस्य अजय नारायण झा, एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पाण्डा, डॉ. सौम्यकांति घोष मौजूद थे।

चित्रकोट जलप्रपात के अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हुआ वित्त आयोग का दल

टीम के सदस्य अजय नारायण झा ने नदी के उद्गम और संगम स्थल के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की वास्तविक और नैसर्गिक खूबसूरती बस्तर में देखने को मिल रही है जहां प्राकृतिक वातावरण बेहद सुंदर है, जो अपने आप में मिसाल है।

16th Central Finance Commission
16th Central Finance Commission

इस मानसून 10% छूट के साथ सिंघानिया बिल्डकॉन लेकर आया आपके सपनों का आशियाना

झा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के बारे में जितना सुना था, उससे भी कहीं ज्यादा बेहतरीन है। उन्होंने यहां के भोले भाले आदिवासी ग्रामीणों द्वारा की गई पारंपरिक आवभगत की प्रशंसा की। आयोग के दल ने चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा भी उनके साथ थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019