Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रहण की राज्यसभा की सदस्यता

Asian News
राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रहण की राज्यसभा की सदस्यता
X

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रहण की राज्यसभा की सदस्यता

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के एक दिन पूर्व छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए निर्वाचित सांसद एवं भाजपा नेता राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने दिल्ली में गुरुवार को शपथ ग्रहण किया, राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें गोपनीयता एवं पद की शपथ दिलाई |

आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी ने सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में अपना स्टार प्रचारक बनाया है, इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ के राजपरिवारों को भी साधने की जिम्मेदारी सौंपी गई है |प्राप्त जानकारी अनुसार राजा देवेंद्र प्रताप सिंह पार्टी कैडर को मजबूत करने के लिए नुक्कड़ सभा, बैठक और आमसभा कर रहे है इसके साथ ही एक महीने से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह बस्तर से लेकर सरगुजा तक लगातार भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे |

रायगढ़ राजपरिवार के सदस्य है "राजा देवेंद्र परिवार प्रताप सिंह"
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए निर्वाचित सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह रायगढ़ राजपरिवार से आते हैं इसके साथ ही वह रायगढ़ जिला पंचायत के सदस्य भी रह चुके हैं, विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान वह पूरे प्रदेश में एक बड़े आदिवासी चेहरे के रूप में उभर कर आये तथा उनकी छवि बहुत ही सौम्या और सहज नेता के रूप में विख्यात है

आदिवासी सीटों को साधने महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं राजा देवेंद्र प्रताप सिंह
आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से चार लोकसभा सीटे एसटी के लिए रिजर्व है जिसमें बस्तर में मतदान हो चुका है शेष तीन सीटों में 26 अप्रैल को कांकेर में तथा 7 मई को रायगढ़ एवं सरगुजा में मतदान होना है इन सीटों पर भाजपा राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के माध्यम से एक बड़ी लीड के साथ जी दर्ज करना चाहेगी |


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019